पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

मची हलचल.

Update: 2025-11-26 09:02 GMT

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान में कई अफवाहें चल रही हैं. पाकिस्तान में अफवाहें उड़ रही हैं कि जेल में उनकी सेहत ठीक नहीं है. इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21 दिनों से अदियाला जेल में इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तन के पंजाब प्रांत के आईजी से शिकायत की है.

कोर्ट से परमिशन मिलने के बावजूद रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी 3 बहनें और वकीलों को नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान मिले उनकी बहनों को 3 हफ्ते गुजर चुके हैं. इनकी बहनों का आरोप है कि इमरान खान के ठिकाने और उनकी सेहत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
इमरान की बहन नौरीन ने अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर ‘बेरहमी से हमले’ को लेकर पंजाब IG को औपचारिक शिकायत दी है. अफगानिस्तान की मीडिया में इमरान खान को लेकर कई बातें कही जा रही हैं और पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में कथित भ्रष्टाचार के केस में की है. आरोप है कि इस मामले में इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीवी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने ट्रस्ट के नाम पर रियल एस्टेट टायकून मलिक रियाज हुसैन से 60 एकड़ जमीन दान ली. इससे स्टेट को करोड़ों की हानि हुई.
जनवरी 2025 में अदालत ने खान को 14 साल की सजा सुनाई, जबकि बुशरा को 7 साल. इसके अलावा इमरान खानपर पर अन्य मामले भी चल रहे हैं.

अफगान मीडिया का दावा 

Tags:    

Similar News

null