पुतिन की धमकियों के बीच फिनलैंड-स्वीडन होंगे NATO में शामिल, यूक्रेन पर नए आक्रमण की दी चेतावनी

यह पिछले एक दशक में नाटो गठबंधन का सबसे बड़ा विस्तार होगा।

Update: 2022-08-04 09:39 GMT

अमेरिकी सीनेट ने नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन और फिनलैंड के आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इस कदम से रूस में खलबली मची हुई है। रूस इतना बौखला चूका है कि उसने अमेरिका द्वारा लिए गए इस कदम के बाद यूक्रेन को आक्रमण की धमकी तक दे डाली है। यूक्रेन की तरफ से जारी जानकारी में कहा गया है कि रूस ने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिहो को निशाना बनाने के उद्देश्य से एक सैन्य स्ट्राइक फोर्स बनाना शुरू कर दिया है। जबकि नाटो दशकों बाद अपने सबसे महत्वपूर्ण विस्तार के करीब पहुंच गया क्योंकि गठबंधन यूक्रेन के आक्रमण का जवाब देता है। अमेरिकी सीनेट और इतालवी संसद दोनों ने बुधवार को फिनलैंड और स्वीडन के 30 सदस्यीय उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने को मंजूरी दी है।


इस मौके पर अमेरिका ने कहा- 'यह ऐतिहासिक वोट नाटो के लिए निरंतर, द्विदलीय अमेरिकी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण संकेत भेजता है, और यह सुनिश्चित करता है कि हमारा गठबंधन आज और कल की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।'

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा- '24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल होने के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है।'

नाटो के 30 सहयोगियों ने पिछले महीने फिनलैंड और स्वीडन के प्रवेश के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया था। जिसके बाद दोनों देशों को उन्हें अमेरिका के नेतृत्व वाले परमाणु-सशस्त्र गठबंधन में शामिल होने की अनुमति मिली।

स्पेन में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन में स्वीडन और फिनलैंड के गठबंधन में शामिल होने पर औपचारिक मुहर लग गई है। नाटो नेताओं ने बुधवार को इन दोनों देशों को गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। स्वीडन और फिनलैंड के शामिल होने पर पहले तुर्की ने आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में अमेरिका के दबाव में उसने यू-टर्न ले लिया। इसके साथ ही नाटो गठबंधन में स्वीडन और फिनलैंड के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। यह पिछले एक दशक में नाटो गठबंधन का सबसे बड़ा विस्तार होगा।

Tags:    

Similar News

-->