World वर्ल्ड: अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बर्ड फ्लू की जांच प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया एक अहम कार्यक्रम स्टाफ कटौती के चलते रोक दिया है। इस निर्णय का कारण ट्रंप प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) में करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दूध, चीज़ और पालतू आहार में बर्ड फ्लू वायरस की जांच की प्रक्रिया को सशक्त करना था। यह कार्यक्रम इस महीने के अंत में शुरू होना था और इसमें 40 से अधिक सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं की भागीदारी तय थी। FDA की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक की जांच से यह पता चला है कि पाश्चराइजेशन प्रक्रिया वायरस को समाप्त कर देती है, लेकिन यह कार्यक्रम वायरस के प्रसार और निगरानी में अहम भूमिका निभा सकता था।