'स्‍नेक मैन' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में रहने वाले जसोन अर्नाल्‍ड ने एक हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। अर्नाल्‍ड ने दुनिया के सबसे तेज और खतरनाक सांप ब्‍लैक मांबा को दौड़ाकर अपने हाथों से पकड़‍ लिया। यही नहीं उन्‍होंने अपने इस बेहद खतरनाक कारनामे को फेसबुक के जरिए दुनिया के सामने लाइव भी किया है। इस लाइव वीडियो को देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। यह सांप करीब 6 फुट लंबा है।

ब्‍लैक मांबा के बारे में कहा जाता है कि अगर इसका दो बूंद जहर शरीर के अंदर चला जाए तो इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी मौत हो जाती है। ब्‍लैक मांबा दुनिया के सबसे तेज भागने वाले सांपों में से एक है और यह करीब 20 प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ लगाने में सक्षम है। अर्नाल्‍ड के 14 मिनट 28 सेकंड के दमदार वीडियो को डाला यू क्रू ग्रुप ने मूल रूप से शेयर किया था। इस ग्रुप को संजीव सिंह ने शुरू किया है। देखें लाइव वीडियो
फेसबुक पर 4 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा

Full View

गत 28 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 4 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह सांप झाड़‍ियों के अंदर छिपा हुआ था। अर्नाल्‍ड ने बताया कि ब्‍लैक मांबा दिखने के बाद उन्‍हें स्‍थानीय लोगों ने मदद के लिए बुलाया था। उन्‍होंने बताया कि ब्‍लैक मांबा को पकड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। उन्‍होंने एक फुट लंबे डंडे की मदद से ब्‍लैक मांबा को पकड़ लिया।


Tags: