शिनजियांग प्रांत में उइगरों पर फर्जी डॉक्यूमेंट्री, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश में लगा चीन

शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को यातना दिए

Update: 2021-05-02 08:55 GMT

कजाकिस्तान, शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को यातना दिए जाने की सच्चाई पूरी दुनिया में सामने आने के बाद अब चीन झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। उसने उइगरों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाकर यह फैलाने की कोशिश शुरू कर दी है कि शिनजियांग में सब कुछ ठीक है। उइगर वहां खुशहाल हैं।

चीन की इस वीडियो पर उइगर कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यह झूठी वीडियो हैं। अपने ऊपर लगे कलंक को चीन ऐसी वीडियो से मिटा नहीं पाएगा। उइगर के अधिकारों के लिए लड़ने वाले फरंगिस नजीबुल्लाह ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उइगरों के मामले में भटकाने का प्रयास कर रहा है।
चीन ने शिनजियांग पर एक डॉक्यूमेंटरी 'द माउंटेंस- लाइफ ऑफ शिनजियांग' बनाई है। इसमें शिनजियांग के उइगरों के साक्षात्कार लिए हैं, जो कह रहे हैं कि वे यहां बहुत खुश हैं। इस डॉक्यूमेंटरी को कई भाषाओं में बनाने से चीन का मकसद साफ दिखाई दे रहा है कि वह वास्तविकता से अलग झूठा प्रचार कर अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है।

Tags:    

Similar News

-->