जब भी सुरक्षा और फायदे के बीच चुनाव की बात आई तो इंटरनेट मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने फायदे को तवज्जो दी। ये बातें रविवार को फेसबुक व्हिसलब्लोअर (Whistleblower) के रूप में सामने आई एक डाटा विज्ञानी ने कही।

फ्रांसिस हाउगन ( Frances Haugen) की पहचान रविवार को 60 मिनट्स के एक साक्षात्कार में उस महिला के रूप में की गई है, जिसने गुपचुप तरीके से संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी का अपना शोध दिखाता है कि वह नफरत और गलत सूचना को कैसे बढ़ाता है। हाउगन गूगल और पिंटरेस्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं।
2019 में फेसबुक में सेवा दे चुकी हाउगन ने बताया कि उन्हें कंपनी के एक ऐसे क्षेत्र में काम करने को कहा गया था जो गलत सूचनाओं से लड़ता है। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने बार-बार दिखाया कि कंपनी सुरक्षा के बजाय लाभ को चुनती है। हाउगन इस मामले में इस सप्ताह कांग्रेस के समक्ष गवाही देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे आकर कंपनी की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाएगी।


Tags: