सीजफायर के बाद ईरान में धमाकों की खबर, मची चीख-पुकार

ट्रंप ने जिस सीजफायर का ऐलान किया वो टिकता नहीं दिख रहा है. ईरान की तेल रिफाइनरी में धमाका हुआ है. दूसरी तरफ कुवैत पर भी ड्रोन अटैक हुआ है. कुवैत का दावा है कि ये ड्रोन अटैक ईरान की तरफ से किया गया है.

Update: 2026-04-08 09:50 GMT

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: ईरान के लावन आइलैंड में स्थित एक तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका हुआ है. सीजफायर के बाद ये ईरान में धमाके की पहली घटना है. रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी है. ईरान का लावन द्वीप (Lavan Island) फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड है. इसका क्षेत्रफल 78 वर्ग किमी है, लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्यात टर्मिनलों में से एक है. यह होर्मोजगान प्रांत में स्थित है, जहां से भारी मात्रा में तेल का निर्यात और रिफाइन ) किया जाता है, साथ ही यह "लावन गैस क्षेत्र" के ऊपर स्थित है.

बता दें कि बुधवार को सुबह ही ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चालीस दिन से चल रहे जंग पर सीजफायर हुआ है. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर 15 दिनों के लिए हमला न करने पर सहमति जताई है.
मेहर न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि "दोनों पक्षों के लिए घोषित संघर्ष-विराम का पालन करना ज़रूरी है, इसलिए ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता का जवाब जोरदार तरीके से दिया जाएगा." मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुधवार सुबह संघर्ष-विराम लागू होने के बाद लावन द्वीप रिफाइनरी में कई धमाके हुए.
मेहर न्यूज ने रिपोर्ट किया, "आज सुबह, संघर्ष-विराम स्थापित होने के बाद, लवान द्वीप रिफाइनरी में कई धमाके हुए। इन धमाकों का स्रोत अभी तक पता नहीं चला है. "एजेंसी ने धमाकों के पैमाने या कारण के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया है. मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार सिरी द्वीप पर भी कई धमाकों की सूचना है. लेकिन इन धमाकों की भी वजहों की जानकारी नहीं है.
Tags:    

Similar News