World वर्ल्ड: यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर चार नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है, जिसमें एक 17वां पैकेज भी शामिल है। इस पैकेज का फोकस रूस की छाया तेल बेड़े (Shadow Fleet), रासायनिक हथियारों, मानवाधिकार उल्लंघनों और हाइब्रिड खतरों पर है।
EU का यह कदम उन प्रयासों का हिस्सा है जो रूस की तेल बिक्री पर जी7 देशों द्वारा लगाए गए मूल्य सीमा को प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
नए प्रतिबंधों के तहत 130 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें प्रमुख रूसी तेल कंपनी, और छाया बेड़े प्रबंधन में शामिल फर्में शामिल हैं। इसके अलावा 189 जहाज, जिनमें से अधिकतर तेल टैंकर हैं, अब प्रतिबंधित सूची में आ चुके हैं।