New Delhi..नई दिल्ली। फ्रांसीसी वैज्ञानिक एटियेन-एमिले बौलियू का शुक्रवार को 98 साल की उम्र में पेरिस स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उन्हें गर्भपात की गोली के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। यह खबर उनके संस्थान ने एक बयान में दी है।एटिने स्टेरॉयड हार्मोन पर अपने काम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे।

उनके संस्थान ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "उनके शोध का उद्देश्य विज्ञान की उन्नति, महिलाओं की स्वतंत्रता और हर व्यक्ति के लिए बेहतर और लंबा जीवन था।"उनकी सबसे बड़ी खोज 1982 में RU 486 यानी गर्भपात की गोली का आविष्कार था। उनकी खोज ने दुनिया भर की लाखों महिलाओं की जिंदगी बदल दी। इस गोली ने महिलाओं को गर्भपात का सुरक्षित और मानसिक रूप से आसान तरीका दिया। एटिने ने कई बड़े आविष्कार किए थे


Tags: