World वर्ल्ड: अमेरिका में पर्यावरण संरक्षण संस्था ‘सेंटर फॉर बायोलॉजिकल डायवर्सिटी’ ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा उस कार्यकारी आदेश पर केंद्रित है जो ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के पहले ही दिन दिया था और जिसके जरिए ऊर्जा उत्पादन से जुड़े नियमों को आसान करने का प्रयास किया गया था। संस्था का आरोप है कि इस आदेश के बाद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई नियमों को कमजोर किया गया है, जिससे हवा, पानी, वन्यजीवन और सार्वजनिक भूमि को नुकसान हो सकता है।
संस्था ने सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम (Foia) के तहत पर्यावरण, आंतरिक, वाणिज्य और कृषि विभाग से दस्तावेज मांगे थे, परंतु अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई। संस्था का कहना है कि ट्रंप प्रशासन जानबूझकर जानकारी देने की प्रक्रिया में देरी कर रहा है। साथ ही आरोप है कि तेल और गैस कंपनियों के हित में नीतियां बनाई जा रही हैं और पारदर्शिता खत्म की जा रही है।