एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े अमीर होने का रुतबा फिर से हासिल कर लिया है। अब तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट से उनका अरबपति नंबर वन का ताज मस्क ने छीन लिया है। अब एलन मस्क 192 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर है और बर्नार्ड अर्नाल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसर नंबर पर आ गए हैं।

पिछले साल एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीनने के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट और एलन मस्क के बीच बुधवार सुबह तक केवल 2 अरब डॉलर का फासला था, लेकिन बर्नार्ड की दौलत में बुधवार शाम तक 5.25 अरब डॉलर की कमी आई और दूसरी ओर एलन मस्क की दौलत 1.28 अरब डॉलर बढ़ गई। इससे दोनों के बीच फासला न केवल मिट गया बल्कि मस्क आगे निकल गए।

दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची वाले ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस साल शीर्ष स्थान के लिए मस्क और 74 वर्षीय फ्रांसीसी एक-दूसरे के करीब हैं। अर्नाल्ट ने पहली बार दिसंबर 2022 में मस्क को पीछे छोड़ दिया। इसके पीछे कारण यह था कि तकनीकी उद्योग संघर्ष कर रहा था और लक्जरी चीजों के प्रति रुझान बढ़ रहा था। LVMH को अर्नाल्ट ने स्थापित किया था, जिसमें लुइस वुइटन, फेंडी और हेनेसी सहित ब्रांड हैं।

Tags: