नागालैंड में फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, लोगों में बना डर का माहौल

नागालैंड से बड़ी खबर

Update: 2021-03-21 06:45 GMT

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नगालैंड के मोकोकचुंग में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके आए दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही। भूकंप का केंद्र मोकोचुंग के पूर्व में 77 किमी की दूरी पर पर था। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को भी नगालैंड में भूकंप आया था।

बता दें इससे पहले शनिवार को जापान भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई थी। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी।

क्यों आता है भूकंप?
दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। रिपोर्ट की माने तो इन प्लेट्स के बार-बार टकराने से कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता तलाश करने लगती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
Tags:    

Similar News