फिलीपींस में आया भूकंप, जनहानि नहीं होने की खबर

Update: 2025-10-13 01:29 GMT

फिलीपींस। फिलीपींस के मध्य क्षेत्र में रविवार रात को एक बार फिर धरती हिली. लेयते द्वीप (Leyte Island) के तट के पास रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह झटका स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:05 बजे आया. भूकंप का केंद्र टाम्बोंगन (Tambongon) से करीब 2 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेयते और सेंट्रल विसायस क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है. प्रशासन ने बाद के झटकों (aftershocks) की संभावना को देखते हुए स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है. इमारतों और पुलों की जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं. यह झटका उस समय आया है जब देश पहले ही 10 अक्टूबर को आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसने मिंदानाओ (Mindanao) क्षेत्र में भारी दहशत और सुनामी अलर्ट पैदा कर दिया था. उस भूकंप की गहराई लगभग 62 किलोमीटर थी, जिसके बाद इंडोनेशिया ने अपने उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी की थी.

उससे पहले, फिलीपींस ने पिछले महीने की सबसे घातक भूंकपीय आपदा झेली थी, जब सेबू (Cebu) द्वीप के पास 6.9 तीव्रता के भूकंप ने कम से कम 72 लोगों की जान ले ली थी और सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचाया था.

Tags:    

Similar News

null