ग्रीस के Crete द्वीप के पास भूकंप

Update: 2025-05-22 08:51 GMT

World वर्ल्ड: ग्रीस के Crete द्वीप के पास गुरुवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे वहां के निवासियों और पर्यटकों में हलचल मच गई। झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 6:19 बजे हराक्लियोन शहर से करीब 79 किलोमीटर दूर समुद्र में महसूस किया गया। 

हालांकि, स्थानीय दमकल विभाग ने बताया कि अब तक किसी प्रकार की मदद की कॉल नहीं आई है और न ही किसी गंभीर नुकसान की सूचना है। 

ग्रीस यूरोप के सबसे भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। इससे पहले इसी साल सैंटोरीनी द्वीप पर लगातार भूकंपीय गतिविधियों के कारण हजारों लोगों को निकाला गया था और स्कूल बंद करने पड़े थे

Tags:    

Similar News