नेपाल में एक ही दिन के भीतर बुधवार को कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यहां रात के 10:24 मिनट पर भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. भूकंप काठमांडू से 94 किमी उत्तर पश्चिम में आया है (Earthquake in Nepal Today). इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने दी है. इससे पहले आज ही के दिन सुबह 5:42 बजे 5.8, सुबह 8:16 बजे 4.0 और सुबह 8:26 बजे 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर सुबह के 10 बजे कर करीब 20 छोटे झटके महसूस हुए.


Tags: