Sudan के एक प्रमुख अस्पताल पर ड्रोन हमले में ईद के दौरान 64 लोगों की मौत हो गई

Update: 2026-03-23 10:53 GMT

Sudan सूडान: अफ्रीकी देश सूडान पिछले तीन सालों से सेना और पैरामिलिट्री ग्रुप 'रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF)' के बीच चल रहे संघर्ष में फंसा हुआ है। हाल की एक घटना में, पूर्वी दारफुर के एक अस्पताल पर हुए ड्रोन हमले में 64 लोगों की मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि मरने वालों में 13 बच्चे, एक डॉक्टर और दो नर्सें शामिल थीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि ड्रोन हमले में 64 लोग मारे गए और 89 अन्य घायल हो गए। RSF ने कहा, "अब तक अस्पतालों पर हुए हमलों में 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।" सेना ने इन आरोपों का ज़ोरदार खंडन किया है।

Tags:    

Similar News