World वर्ल्ड: यूक्रेन के पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ने जानकारी दी कि चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी ड्रोन हमले से सुरक्षा ढांचे (कनफाइनमेंट वेसल) को आंशिक क्षति हुई है। यह हमला 14 फरवरी को हुआ था। अब विशेषज्ञों की मदद से इस संरचना को फिर से कार्यशील बनाने के उपाय खोजे जा रहे हैं। मई तक विश्लेषण की रिपोर्ट आने की संभावना है।
यह जानकारी चेरनोबिल में आयोजित 0.8 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट उद्घाटन के दौरान दी गई। इस कार्य में यूरोपियन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट समेत कई वैज्ञानिक संस्थान और कंपनियां शामिल हैं, जो 2019 में लगाए गए सुरक्षा ढांचे के निर्माण में भी सहभागी थीं। यह ढांचा 1986 की भीषण परमाणु दुर्घटना के बाद बनाए गए पुराने 'सार्कोफेगस' को ढकने के लिए लगाया गया था।