डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान शांति नहीं चाहता तो और हमले करेंगे

Update: 2025-06-22 02:07 GMT

अमेरिका। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है। इजरायल और ईरान में पिछले कई दिनों से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे थे। इस बीच, शनिवार को अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर्स विमानों के जरिए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम बरसा कर ईरान को करारा झटका दे दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने EST पर राष्ट्र को संबोधित किया। और आगे कहा, अगर ईरान शांति नहीं चाहता तो और हमले करेंगे। ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह नष्ट कर दी गई हैं।

Delete Edit

ईरान के जिन तीन न्यूक्लियर साइट्स पर बमबारी हुई है, उनके नाम फोर्दो, नतांज और इस्फहान हैं। इन तीन ठिकानों में फोर्दो काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाना था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया है कि फोर्दो पर विमान ने बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।

तीनों ठिकानों में से एक फोर्दो न्यूक्लियर प्लांट के बारे में दुनिया को सबसे पहले साल 2009 में पता चला। यह प्लांट जमीन से लगभग आधा मील नीचे पहाड़ की चट्टानों के बीच बना हुआ है, जिसकी वजह से भी इसे काफी सुरक्षित माना जा रहा था। इसे ईरान ने इस तरह से बनाया था कि यदि कोई भी देश साधारण बमबारी करता है तो ज्यादा नुकसान नहीं हो, लेकिन अमेरिका ने अपनी भीषण बमबारी में बमों का पूरा पेलोड गिराया है। फोर्दो परमाणु ठिकाने पर हमले के बाद इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी खुशी जताई है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले के बाद अब दुनिया पहले से अधिक सुरक्षित हो गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति का यह फैसला काफी अहम था।

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ तीनों न्यूक्लियर साइट को कुछ दिन पहले ही ख़ाली करवा लिया गया था जिसके चलते इस हमले के बाद इलाक़े में रेडिएशन का ख़तरा नहीं है। नाथांज़ ईरान की सबसे महत्वपूर्ण न्यूक्लियर साइट है जहां यूरेनियम का एनरिचमेंट होता है। फोर्दो फैसिलिटी में न्यूक्लियर फ्यूल को प्यूरिफाई किया जाता है और ईश्फहान उसे यूरेनियम में तब्दील किया जाता है।

Tags:    

Similar News

null