US Election Result 2024: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा, 'हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी.'
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत पक्की करने के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ समर्थकों के बीच पहुंच गए हैं. यहां ट्रंप भाषण दे रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने सभी वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. ट्रंप ने कहा कि यह इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है. अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गये हैं. ट्रंप की जीत के साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका के लोग रिपब्लिकंस की इस जीत को किस तरह से लेते हैं.
Tags: