दितवाह ने Sri Lanka को हिला दिया.. 486 लोग मारे गए

Update: 2025-12-05 10:43 GMT
Sri lanka श्रीलंका: साइक्लोन दितवाह ने आइलैंड देश श्रीलंका में तबाही मचा दी है। तूफान की वजह से भारी बारिश हुई है। इससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है। घर गिर गए हैं। लैंडस्लाइड हुए हैं। कई शहर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 20 दिनों तक हुई भारी बारिश से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। सड़कें और पुल बह गए हैं, जिससे जनजीवन ठप हो गया है। साइक्लोन दितवा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। 16 नवंबर से अब तक 486 लोगों की जान जा चुकी है। लगभग 341 लोग लापता हैं। इस संकट की घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है। वह 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत मानवीय सहायता दे रहा है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और इंडियन एयर फोर्स लोगों की जान बचा रहे हैं।
Tags:    

Similar News