पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,700 तक पहुंची

Update: 2022-10-07 07:47 GMT
इस्लामाबाद,  (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि जून के मध्य से पाकिस्तान में इस मौसम की विनाशकारी मानसूनी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,700 हो गई है और 12,867 घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए ने बताया कि देश भर में अलग-अलग बारिश या बाढ़ से संबंधित दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वालों में 632 बच्चे और 340 महिलाएं शामिल हैं।
सिंध प्रांत 763 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद बलूचिस्तान (336), खैबर पख्तूनख्वा (308) और पंजाब (221) हैं।
इसके अतिरिक्त, 2,048,789 घर नष्ट हो गए हैं, जबकि अनुमानित 1,163,237 पशुधन मारे गए हैं।
एनडीएमए, अन्य सरकारी संगठनों, स्वयंसेवकों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

Similar News