दुनिया का खतरनाक बीच, जहां जाने पर कांप जाती है रूह

दुनियाभर में कई प्रसिद्ध बीच हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बैठकर आप आराम से लहरों की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं

Update: 2021-10-05 02:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनियाभर में कई प्रसिद्ध बीच हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बैठकर आप आराम से लहरों की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं। समंदर की लहरों के साथ मौज-मस्ती करने का अलग ही आनंद है। लेकिन दुनिया में कई सुमुद्री तट हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। इन समुद्री तटों पर जानें में लोगों की रूह कांप जाती है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या है इन समुद्री तटों पर। आईए दुनिया के खतरनाक समुद्री तटों के बारे में बताते हैं... 

न्यू स्मायर्ना बीच

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित न्यू स्मायर्ना बीच दुनिया में सबसे खतरनाक और अजीबो गरीब है। बताया जाता है कि इस बीच पर शार्क ने 100 से अधिक लोगों पर हमला किया है। इस समुद्र में कई और खतरनाक जीव हैं, जिसके चलते लोगों के मन में भय रहता है कि वो उन पर हमला न कर दें। यह बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से दर्ज है।

प्लाया जीपोलाइट बीच

प्लाया जीपोलाइट बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत सुमद्री तटों में शामिल है। यह मैक्सिको में स्थित है। प्लाया जीपोलाइट बीच जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। आप सोच रहे होंगे कि यहां के जीव खतरनाक होंगे जो आपकी जान ले सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं। कहा जाता है कि यहां का पानी बेहद खतरनाक है। कभी-कभी यहां इतनी जानलेवा लहरें उठती हैं जिसमें डूबकर लोगों की मौत हो जाती है। 

प्रइआ दी बोआ बीच

ब्राजील के जंगल पूरी में दुनिया में अपनी खबूसूरती के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह ब्राजील में स्थित प्रइआ दी बोआ बीच की पहचान सबसे खतरनाक बीच के रूप में है। लोगो का मानना है कि इस समुद्र की शार्क बहुत ही खतरनाक हैं। शार्क ने यहां पर 50 से ज्यादा बार लोगों पर हमला किया है। खतरे को देखते हुए अब समुद्र के आसपास के इलाकों में सैलानियों के मौज-मस्ती करने के लिए घेरा बना दिया गया है।

हनाकापीआई बीच

हवाई द्वीप में मौजूद हनाकापीआई बीच एक बेहद ही खूबसूरत बीच है। यहां का पानी बेहद शांत है जिसमें कई राज छिपे हुए हैं। यहां कुछ सालों से लेकर अभी तक 83 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। खूबसूरत के साथ ही यह बेहद खतरनाक बीच है। गर्मियों के महीनों में हर रोज यहां हजारों लोग आते हैं। 

केप ट्रिब्यूलेशन

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित केप ट्रिब्यूलेशन बीच खतरनाक समुद्री तटों में शामिल है। इस इलाके में जेलीफिश, विषैले सांप, मगरमच्छ और कैसोवरीज के घर पाए जाते हैं। यह शायद दुनिया के सबसे डरावने जीव हैं। नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, कैसोवरी इमू से संबंधित बड़े, उड़ान रहित पक्षी हैं और इनका वजन 160 पाउंड से ज्यादा होता है। अगर आप इस पक्षी को छेड़ते हैं, तो यह गुस्से में आपको चोट पहुंचा सकते हैं। 


Tags:    

Similar News