Business बिजनेस: बुधवार 21 मई 2025 को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जब अमेरिकी सरकार ने ईंधन और क्रूड स्टॉक में अप्रत्याशित वृद्धि का डेटा जारी किया। यह रिपोर्ट अमेरिका में गर्मियों की यात्रा सीजन की शुरुआत से पहले आई है, जब ईंधन की मांग आमतौर पर बढ़ती है।
यू.एस. एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, पिछले सप्ताह कच्चे तेल का भंडार 13 लाख बैरल बढ़ा, जबकि पेट्रोल और डीज़ल भंडार में क्रमशः 8 लाख और 6 लाख बैरल की वृद्धि हुई।
हालांकि इससे पहले तेल की कीमतों में लगभग 1% की वृद्धि देखी गई थी।