Bangkok बैंकॉक: थाईलैंड में आज सुबह एक ट्रेन हादसा हुआ। बैंकॉक से नॉर्थ-ईस्ट जा रही एक ट्रेन पर क्रेन गिर गई। क्रेन एक डिब्बे पर गिरी, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। डिब्बे में सवार 22 यात्रियों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हो गए। यह घटना नखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखोई जिले में हुई। ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत जा रही थी। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही एक बड़ी क्रेन यात्री ट्रेन पर गिर गई। इस घटना से ट्रेन पटरी से उतर गई। फिर उसमें आग लग गई। आग को अब बुझा दिया गया है। बचाव अभियान चलाया गया।