World वर्ल्ड: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को घोषणा की कि उनका देश चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) में शामिल होगा। एक साक्षात्कार में पेट्रो ने कहा, “हम सिल्क रोड पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि कोलंबिया इस साझेदारी के माध्यम से AI से संबंधित परियोजनाओं में निवेश करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
पेट्रो के अनुसार, यह कदम चीन और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देगा। चीन के साथ इस सहयोग से कोलंबिया को तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में लाभ की उम्मीद है।