कोलंबिया में Yellow fever फैलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

Update: 2025-04-17 08:48 GMT

World वर्ल्ड: कोलंबिया सरकार ने देश में Yellow Fever के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी के बाद बुधवार रात राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री गिलर्मो अल्फोंसो जरामिलो ने बताया कि पिछले साल की शुरुआत से अब तक 74 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह वायरल बीमारी मुख्य रूप से एडीज और हैमैगोगस मच्छरों के काटने से फैलती है। मंत्री ने बताया कि सबसे गंभीर स्थिति तोलीमा क्षेत्र में है, जहां 22 मामले सामने आए हैं। सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और संक्रमण को रोकने के लिए आपात स्वास्थ्य कदम उठाए जा रहे हैं


Tags:    

Similar News

null