World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई भारी बाढ़ के बाद अब साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। इस बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और लगभग 10,000 से अधिक संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानेसे ने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकारें मिलकर प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास में मदद कर रही हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य के मिड-नॉर्थ कोस्ट क्षेत्र में स्थिति थोड़ी सुधरी है, लेकिन अभी भी सैकड़ों लोग relief कैम्प्स में हैं।
कुछ दिनों तक लगातार हुई बारिश ने नदियों के किनारे तोड़ दिए, सड़कों और गाड़ियों को पानी में डुबो दिया और लगभग 50,000 लोगों को अलग-थलग कर दिया।