Beijing बीजिंग। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 7 सितंबर की दोपहर के बाद पेइचिंग में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से भेंट की। ली छ्यांग ने कहा कि कतर मध्यपूर्व और खाड़ी क्षेत्र में चीन का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। चीन कतर के साथ संपर्क को और मजबूत कर एक-दूसरे के केंद्रीय हितों के मुद्दों पर पारस्परिक समर्थन करने, द्विपक्षीय संबंध आगे बढ़ाने और दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण पहुंचाने को तैयार है।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन कतर के साथ रणनीतिक जुड़ाव मजबूत कर उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड सह निर्माण करने और विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराने का उत्सुक है ताकि अधिक ऊंचे स्तर वाला पारस्परिक लाभ और साझा जीत पूरी की जाए।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन कतर द्वारा मध्यपूर्व स्थिति में मध्यस्थता की भूमिका निभाने का समर्थन करता है और कतर आदि क्षेत्रीय देशों तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अथक कोशिश कर क्षेत्रीय शांति व अमनचैन यथाशीघ्र ही बढ़ाने को तैयार है।
मोहम्मद ने कहा कि कतर चीन के साथ संबंध मूल्यवान समझता है और चीन के साथ विभिन्न स्तरों की आवाजाही बढ़ाकर व्यावहारिक सहयोग गहराने को तैयार है ताकि द्विपक्षीय संबंध का अगला स्वर्ण दशक शुरू किया जाए। कतर चीन द्वारा मध्यपूर्व की शांति व स्थिरता बढ़ाने की प्रशंसा करता है। कतर वार्ता से मुठभेड़ समाप्त करने और क्षेत्रीय शांति की बहाली में लगेगा।