World वर्ल्ड: चीन के हांगकांग और मकाऊ मामलों के शीर्ष अधिकारी Xia Baolong ने अमेरिका की टैरिफ नीति की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "बेहद शर्मनाक" बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम हांगकांग की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा दिवस पर दिए गए अपने टेलीविज़न भाषण में शिया ने कहा कि चीनी जनता किसी भी दबाव या धमकी से नहीं डरती।
हाल ही में चीन ने अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क बढ़ाकर 125% कर दिया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीनी उत्पादों पर टैरिफ 145% तक बढ़ाने के फैसले के जवाब में किया गया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस की "चीनी किसानों" वाली टिप्पणी पर भी चीन ने नाराजगी जताई है।
Xia Baolongने कहा कि अमेरिका का व्यवहार दबाव और ब्लैकमेल के जरिए काम करने की कोशिश है, लेकिन यह चीन पर कारगर नहीं होगा। हालांकि, हांगकांग के नेता जॉन ली ने कहा है कि फिलहाल वे अमेरिका पर किसी तरह के प्रतिशोधात्मक टैरिफ लगाने की योजना नहीं बना रहे हैं।