World वर्ल्ड: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद चीन जलवायु परिवर्तन को लेकर अपने प्रयासों को धीमा नहीं करेगा। यह बयान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और ब्राज़ील द्वारा आयोजित एक वीडियो सम्मेलन में दिया, जिसका उद्देश्य "न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन" पर चर्चा करना था।
शी ने कहा कि "कुछ प्रमुख देश एकतरफा सोच और संरक्षणवाद की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर असर पड़ा है, लेकिन इतिहास उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ता है।"
उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात जितने ज्यादा अशांत होंगे, उतना ही अधिक ज़रूरी है कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखा जाए।
ब्राज़ील इस साल COP30 सम्मेलन की मेजबानी करेगा और चीन से उत्सर्जन कटौती के लिए अधिक मजबूत प्रतिबद्धता की उम्मीद कर रहा है। शी जिनपिंग ने संकेत दिया कि चीन नवंबर में बेलें (ब्राज़ील) में होने वाली जलवायु वार्ता से पहले अपने नए लक्ष्यों की घोषणा करेगा।