अमेरिका को ID साझा करने के लिए करेगा चीन करेगा दबाव

जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। यह बहुत असामान्य है।

Update: 2021-05-16 10:16 GMT

संयुक्त राज्य लेखा निरीक्षण बोर्ड ने एक मसौदा नियम का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अमेरिकी लेखा मानकों का पालन नहीं करने वाली विदेशी कंपनियों को अमेरिकी स्टाक एक्सचेंज से हटा दिया जाएगा। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के अनुसार ऐसा ट्रंप प्रशासन के एक कानून को तेजी से लागू करने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत यदि चीनी कंपनियों ने अमेरिका के साथ समीक्षा के लिए आडिट साझा नहीं किया तो उन्हें तीन साल में अमेरिकी स्टाक एक्सचेंज से हटा दिया जाएगा।

सार्वजनिक कंपनी लेखा निरीक्षण बोर्ड (पीसीएओबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि नियम में बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि क्या स्थानीय अधिकारियों ने विदेशी लेखा फर्मों के निरीक्षण को बाधित किया है, जो अमेरिकी कंपनियों का आडिट करते हैं।
पीसीएओबी के चेयरमैन विलियम दुहनके-3 ने कहा, नियम उन स्थितियों के बारे में है, जहां विदेशी अधिकारियों ने पीसीएओबी को अपनी अनिवार्य निगरानी गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक पहुंच से वंचित कर दिया है। इस बीच, चीन के कानूनविदों ने कहा है कि इस कानून का निशाना स्पष्ट रूप से चीनी कंपनियां हैं। इसके तहत चीनी कंपनियों को निदेशकों और कार्यकारी अधिकारियों के बारे में बताना होगा, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। यह बहुत असामान्य है।


Tags:    

Similar News

-->