चीन ने नए समुद्र निगरानी उपग्रह का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

प्रणाली के निर्माण के लिए एचवाई-2बी और एचवाई-2सी उपग्रहों के साथ युग्म बनाएगा।

Update: 2021-05-20 02:29 GMT

चीन ने हर मौसम में समुद्री पर्यावरण पर निगरानी रखने वाली प्रणाली बनाने की कोशिशों के तहत एक नए उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह उपग्रह समुद्री आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी देगा।

सरकारी मीडिया के अनुसार, एक लॉंग मार्च-4बी रॉकेट ने उत्तर पश्चिम चीन में जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से हेयांग-2डी (एचवाई-2डी) उपग्रह को लेकर उड़ान भरी। यह हर मौसम में 24 घंटे त्वरित समुद्री निगरानी करने वाली प्रणाली के निर्माण के लिए एचवाई-2बी और एचवाई-2सी उपग्रहों के साथ युग्म बनाएगा।


Tags:    

Similar News