World वर्ल्ड: चीन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अमेरिका के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें अमेरिका ने चीन को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए खतरा बताया था।अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बयान को लेकर चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका विवाद पैदा कर रहा है, लोगों में असहमति फैला रहा है और अपने स्वार्थों के लिए टकराव को बढ़ावा दे रहा है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने स्पष्ट कहा कि चीन इस रवैये का कड़ा विरोध करता है और अगर अमेरिका अपनी राह पर अड़िग रहा तो वह खुद ही इसके नतीजे भुगतने को तैयार रहे। यह बयान क्षेत्रीय तनावों और वैश्विक रणनीतिक गतिशीलता के बीच चीन-अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाता है।