Tokyo Olympics में इण्डिया के प्रदर्शन पर चीन... कही ये बात

टोक्यो ओलंपिक का समापन हो चुका है, इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात पदक जीते हैं।

Update: 2021-08-09 12:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टोक्यो ओलंपिक का समापन हो चुका है, इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात पदक जीते हैं। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। अमेरिका पदक तालिका में 113 पोडियम स्थान से शीर्ष पर रहा जिसमें 39 स्वर्ण पदक थे जबकि चीन 38 स्वर्ण से 88 पोडियम स्थान से दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों से तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खेल प्रशंसक ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन चीन ने भारत के प्रदर्शन पर तंज कसा है

दरअसल, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते हैं, जो किसी भी ओलंपिक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के इस प्रदर्शन पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तंज कसते हुए लिखा, 'दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का टोक्यो ओलंपिक में अभियान सिर्फ एक स्वर्ण पदक के साथ खत्म हो गया। भारत को एक स्वर्ण पदक मिला है।'

इसमें आगे लिखा गया है कि एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ भारत मेडल जीतने वाले 93 देशों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 127 एथलीट का दल भेजा था लेकिन सफलता केवल सात को ही मिली। शिन्हुआ ने लिखा है कि भारत में जब कोई मेडल जीतता है तो बहस तेज हो जाती है लेकिन फिर हर कोई शांत हो जाता है।

इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने भी ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर चर्चा की है। उसने लिखा है कि भारत को केवल एक स्वर्ण पदक और कुल सात पदक मिले हैं। इससे पता चलता है कि भारत को कई चीजों के आधुनिकीकरण में बहुत लंबी दूरी तय करनी है। हालांकि भारत के प्रदर्शन पर पड़ोसी पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक रुख देखने को मिला। पाकिस्तान में लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका पदक तालिका में 113 पोडियम स्थान से शीर्ष पर रहा जिसमें 39 स्वर्ण पदक थे। जबकि चीन 38 स्वर्ण से 88 पोडियम स्थान से दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों से तीसरे स्थान पर रहा। जबकि भारत एक स्वर्ण पदक के साथ 48वें नंबर पर है और कुल पदक के मामले में 33वें नंबर पर रहा.

टोक्यो ओलंपिक में भारत के इन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं

1. नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक)

2. रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)

3. मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)

4. पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)

5. लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)

6. बजरंग पुनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)

7. पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्ज 

Tags:    

Similar News