World वर्ल्ड: चीन ने शुक्रवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि जो अमेरिकी चिप निर्माता कंपनियाँ अपने सेमीकंडक्टर निर्माण का कार्य अन्य देशों में करवाती हैं, उन पर चीन की जवाबी टैरिफ नीतियाँ लागू नहीं होंगी। यह जानकारी चीन की राज्य समर्थित संस्था "चाइना सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन" (CSIA) ने अपने वीचैट अकाउंट पर एक आपात सूचना जारी कर दी।
CSIA ने बताया कि सभी इंटीग्रेटेड सर्किट (चाहे पैकेज्ड हों या अनपैकेज्ड) के आयात में मूल देश वही माना जाएगा जहाँ वेफर फैब्रिकेशन प्लांट स्थित है।