World वर्ल्ड: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर वार्ता शुरू होने की संभावनाएं बनी हैं। हालांकि, क्रेमलिन का कहना है कि शांति प्रक्रिया में समय लगेगा और इसके लिए ठोस शर्तें तय करनी होंगी।
ट्रंप ने बातचीत के बाद यूरोपीय नेताओं और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बातचीत के ज़रिए युद्ध समाप्ति की दिशा में प्रगति हो रही है। पुतिन ने भी वार्ता की बहाली पर सहमति जताई है, लेकिन सीज़फायर के लिए समयसीमा तय नहीं की गई।