Ottawa ओटावा: कनाडा के PM मार्क कार्नी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी 28 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव में जीतती है, तो वह कनाडा की सशस्त्र बलों में  निवेश की गति बढ़ाएंगे। उनका कहना था कि यह कदम कनाडा की सुरक्षा और रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाया जाएगा, ताकि देश की रक्षा संरचना मजबूत हो सके।

यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए दबाव डालने के बाद की गई है। ट्रंप अक्सर कनाडा की रक्षा बजट पर आलोचना करते हैं और कहते हैं कि देश पर्याप्त रूप से अपने सैन्य खर्च पर ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही, उन्होंने कभी-कभी कनाडा को अपने देश का हिस्सा बनाने की धमकी भी दी है।



Tags: