ब्रिटेन ने NATO के आह्वान को किया खारिज

Update: 2022-03-01 11:47 GMT

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के हालात में ब्रिटेन ने एक बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को 'उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित करने के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आह्वान को फिर से खारिज कर दिया और कहा कि इससे गठबंधन रूसी बलों के साथ सीधे संघर्ष की स्थिति में आ जाएगा, तो युद्ध और बढ़ने का खतरा होगा।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को 'स्काई न्यूज' से कहा कि ब्रिटेन अन्य देशों के साथ मिलकर प्रतिबंध कड़े करके और संघर्ष के दौरान हुए युद्ध अपराधों की जांच करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपना रुख बदलने का दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा, ''हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।'' उल्लेखनीय के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अनुरोध किया था कि वह रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर एवं मिसाइल के लिए उसके हवाई क्षेत्र को 'उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित करे। 

Tags:    

Similar News