Washington वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के मुख्यालय के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फायरिंग के बाद पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
स्थिति पर नजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य प्रवेश द्वार के पास गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच जारी है।
अधिकारियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी में कोई हताहत हुआ है या नहीं। FBI और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं।
खबर पर अपडेट जारी है...