World वर्ल्ड; ब्राजील के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और व्यापक शुल्कों की आलोचना की। कहा कि ये नीतियां बहुपक्षीयता को नुकसान पहुंचाती हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति रूस के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना था कि ब्राजील-रूस के व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने की यह ऐतिहासिक घड़ी है। उन्होंने व्यापार, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की। इसके अलावा, ब्राजील के राष्ट्रपति ने रूस के साथ छोटे आकार के परमाणु संयंत्रों के निर्माण में सहयोग का भी संकेत दिया।