यूटा में एक ही घर में 5 बच्चों सहित 8 लोगों की शव मिले

Update: 2023-01-05 07:01 GMT
विदेश : अमेरिका में एक फिर फिर फायरिंग की घटना ने लोगों को दहला दिया है। अमेरिका के यूटा राज्य में गोलीबारी में 5 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी जांच अधिकारियों ने शूटिंग को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक यूटा के 8000 की आबादी वाली कस्बे में यह वारदात हुई है। गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूटा के ग्रामीण इलाके में एक घर के भीतर 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में 3 व्यस्क और 5 बच्चे शामिल है और यह वारदात बुधवार को हुई है।
Tags:    

Similar News