शोरूम में बड़ी चोरी, महिला ने चुरा लिए 42 करोड़ रुपए के हीरे

अरेस्ट

Update: 2021-07-22 07:50 GMT

फाइल फोटो 

हाथ की सफाई जैसे शब्द कई बार सर्कस में सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन इसी खूबी के चलते कई बार चोर बड़ी चोरी को भी अंजाम दे देते हैं। लंदन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने बड़ी ही सफाई से करीब 42 करोड़ रुपयों के हीरे चुरा लिए। लेकिन आखिरकार बेहद नाटकीय ढंग से वह पकड़ी गई। दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के लंदन स्थित एक मशहूर हीरा कारोबारी के यहां का है, उसके शोरूम में ही घटना हुई है। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला पर यह आरोप लगा है उसका नाम लकातोस है। महिला रोमानिया में पैदा हुई है फ्रांस में रह रही है। हालांकि 60 वर्षीय आरोपी महिला लकातोस ने इस पर कुछ अलग ही प्रतिक्रिया दी है।

बताया गया है कि आरोपी महिला लकातोस अपने आप को जेमोलॉजिस्ट के रूप में उस शोरूम में प्रवेश किया। महिला ने वहां मौजूद सात हीरों की जांच करने और उनके मूल्यांकन की बात कही। महिला ने यह भी बताया कि वह रूस के कुछ बड़े हीरा कारोबारियों की बहुत ही खास है। इन सात हीरों को देखने के बाद जब इनके कीमत की बात आई तो कुल मिलाकर 4.2 मिलियन पाउंड (करीब 42 करोड़ रुपये) की बात तय हुई। यह हीरे एक बैग में रखे गए थे और इसी दौरान महिला ने जबरदस्त हेरा-फेरी करते हुए बैग से हीरे ही बदल लिए। आरोप है कि महिला ने हीरे निकालकर उसमें सात छोटे कंकड़ रख दिए।

सौदे के बाद हीरों को शोरूम ने सुरक्षित रख लिया गया। शोरूम के मालिक ने जब अगले दिन बैग खोला, तो उसमें सात छोटे कंकड़ मिले। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। यह घटना कुछ समय पहले की बताई जा रही है, महिला को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। महिला ने इस आरोपों को सिरे से नाकारा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं कारोबारी की तरफ कहा गया कि महिला ने ही हीरे को चुराया है। यह उसकी हाथ की सफाई है। उसने यह भी कहा कि इसमें महिला के साथ वे लोग भी शामिल हैं जो उस समय महिला के साथ शोरूम में आए हुए थे।

Tags:    

Similar News

-->