सेना पर बहुत बड़ा आतंकी हमला, 90 मौतें?...VIDEO

देखें वीडियो.

Update: 2025-03-16 08:11 GMT

फोटो: सोशल मीडिया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ. इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं.
सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था. इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया. बस पर सबसे पहले आईईडी हमला किया गया.
बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले की जिम्मेदराी ली. बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया. इस काफिले में सेना की आठ बसें थी. इनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है.
Tags:    

Similar News