न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पाकिस्तान को बड़ी राहत मिल गई है. उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. अब उसपर लगी विभिन्न आर्थिक पाबंदियों को हटा लिया जाएगा. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने का फैसला बर्लिन (जर्मनी) में चल रही मीटिंग में लिया गया है.
Financial Action Task Force (FATF) की वेबसाइट पर अब इससे जुड़ी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटानी की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में होने वाली मीटिंग में की जाएगी.