बड़ा खुलासा: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल', जानें क्या कहा वैज्ञानिकों ने

जानें रहस्यमयी फूल को लेकर क्या कहा वैज्ञानिकों ने

Update: 2022-02-27 16:02 GMT
मंगल ग्रह (Mars) के रहस्यों के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। समय-समय मंगल ग्रह से रहस्यमयी वस्तुओं की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह से एक और हैरान करनी वाली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर एक पत्थर की है जो फूल की तरह दिख रहा है।
इस अनोखे पत्थर की तस्वीर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने ली है। इसको देखने के बाद वैज्ञानिक भी कन्फ्यूज हो गए। जब वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की तो पता चला कि फूल की तरह दिखने वाला यह एक पत्थर है। वैज्ञानिकों की जांच में इसके निर्माण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि फूल की तरह दिखने वाले इस पत्थर का निर्माण खनिजों के जुड़ने से इस प्रकार हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
देखने पर ऐसा लग रहा है कि फूल की अलग-अलग पंखुड़ियां निकली हुई हैं। इस तरह की आकृति को डाइजेनेटिक क्रिस्टल क्लस्टर कहा जाता है। अलग-अलग खनिजों के मिलने की वजह से डायमेंशनल आकार का निर्माण होता है। कई खनिजों के मिश्रण से यह फूल बना है।
क्यूरियोसिटी मिशन की डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एबिजिल प्रेमैन ने बताया है कि ऐसे आकृतियों का निर्माण नमक से होता है जिसे सल्फेट्स कहा जाता है। हवाओं की दिशा और गति बदलने की वजह से इनकी आकृति कोई निश्चित नहीं होती है। यह आपस में जुड़ जाते हैं और कुछ समय बाद समाप्त भी हो जाते हैं।
नासा के वैज्ञानिकों ने बीते हफ्ते इस फूल वाली आकृति के पत्थर को देखा था। इसको ब्लैकथॉर्न सॉल्ट नाम दिया गया है। क्यूरियोसिटी रोवर पर लगे मार्स हैंड लेंस इमेजर ने इसकी तस्वीर ली है। इस कैमरे में जूम करने की अधिक ताकत होती है। यह बेहद नजदीक से तस्वीरें ले सकता है। इसके कारण कई पत्थरों की सतह पर खनिजों और टेक्स्चर के बारे में पता चलता है।
Tags:    

Similar News