बेल्जियम ने रेमेडिसविर की 9000 शीशियां भारत पहुंचाई, उज्बेकिस्तान ने भी मेडिकल उपकरण भेजे

100 ऑक्सजीन कंसेनटेरटरों की सप्लाई की गई है।

Update: 2021-05-02 11:16 GMT

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को इस समय अन्य देशों से पूरा सहयोग मिल रहा है। भारत की ताजा मदद बेल्जियम, फ्रांस और उज्बेकिस्तान द्वारा की गई है। इस मुश्किल घड़ी में बेल्जियम भारत की मदद करने के लिए सामने आया है। आज सुबह रेमडेसिवीर की 9000 शीशियों की खेप बेल्जियम से भारत पहुंची है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि हम यूरोपीय संघ के साथी बेल्जियम से रेमडेसिवीर की 9000 शीशियों का स्वागत करते हैं।

इसके अलावा फ्रांस ने भी मेडिकल उपकरण की सप्लाई आज ही की है। आपको बता दें कि भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अन्य देशों की तरफ से ऑक्सीजन कंसेनटेरटर्स भी आ रहे हैं। उज्बेकिस्तान की तरफ से शनिवार को भारत को 100 ऑक्सजीन कंसेनटेरटरों की सप्लाई की गई है।


Tags:    

Similar News