Beijing बीजिंग: बीजिंग में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जिआन ने कहा कि धमकी और दबाव के जरिए चीन से निपटना सही तरीका नहीं है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की "रिसिप्रोकल टैरिफ" नीति को 'आर्थिक धमकी' और 'एकतरफा संरक्षणवाद' का उदाहरण बताया।
लिन जिआन ने कहा कि अमेरिका का यह रवैया सिर्फ अपने हितों को साधने की कोशिश है, जो बाकी देशों की कीमत पर किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापार में पारस्परिकता के नाम पर टैरिफ लगाना केवल अमेरिका के फायदे के लिए है और इससे वैश्विक व्यापार को नुकसान हो सकता है।