बंदर अब्बास अमेरिकी हमले से तबाह

Update: 2026-07-17 01:25 GMT

बड़ी खबर. अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना ने गुरुवार को लगातार छठी रात ईरान पर नए हवाई हमले किए. इस भीषण सैन्य कार्रवाई के बीच भी व्हाइट हाउस ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत के रास्ते खुले हैं और ईरान अभी भी अमेरिका के साथ समझौता (डील) करने का इच्छुक है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बयान के अनुसार, यह सैन्य अभियान गुरुवार दोपहर 2 बजे (ET) शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया. इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

अमेरिकी हमलों की चपेट में बंदर अब्बास का एक आवासीय इलाका भी आ गया. इस रिहायशी इलाके में हुए हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं. स्थानीय अस्पताल इस समय घायल नागरिकों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं. अमेरिकी सैन्य कमान सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना था. CENTCOM ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों और क्षमताओं को निशाना बनाते हुए नई कार्रवाई शुरू की है. हमले के तुरंत बाद ईरानी सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि की कि अमेरिकी मिसाइलें होर्मुज के पास स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास और उसके आसपास के इलाकों में गिरी हैं.

Tags:    

Similar News