अफगानिस्तान में अफीम की खेती पर लगा रोक... तालिबान ने कई किसानों को सुनाया ये फरमान
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) अपनी सरकार बनाने की ओर रुख कर चुका है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) अपनी सरकार बनाने की ओर रुख कर चुका है. तालिबान देश में कई बदलाव ला रहा है और लोगों को इसके बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया गया है. इसी में एक अहम बदलाव है कि अब अफगानिस्तान में अफीम (Opium) की खेती पर रोक लगा दी गई है. तालिबान ने अफगानिस्तान के कई गांवों में ये फरमान किसानों को सुना दिया है कि अब वह अफीम की खेती ना करें, क्योंकि इसे देश में बैन किया जा रहा है. वॉल स्ट्रीट जरनल की खबर के मुताबिक, कंधार और आसपास के इलाके में सबसे ज्यादा अफीम की खेती की जाती है, यहां पर अब किसानों को इसे रोकने के लिए कह दिया गया है.तालिबान के इस फरमान का असर दिखना शुरू हो गया है, अफगानिस्तान के बाज़ार में अफीम का रेट बढ़ गया है. क्योंकि लोगों को पता है कि आगे अफीम का भविष्य कोई सुनिश्चित नहीं है. बता दें कि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ज़िक्र किया था कि तालिबान के राज में ड्रग्स की इजाजत नहीं मिलेगी.