World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार, 6 अप्रैल 2025 को कहा कि जब तक दूसरे देश अमेरिका के साथ व्यापार संतुलित नहीं करते, तब तक वे दुनिया के अधिकतर देशों पर लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) को वापस नहीं लेंगे। पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि वे नहीं चाहते कि वैश्विक बाजार गिरें, लेकिन उन्हें भारी बिकवाली की चिंता भी नहीं है। उन्होंने कहा, "कई बार किसी चीज़ को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।"
ट्रम्प के टैरिफ फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उथल-पुथल मची है, मंदी की आशंका बढ़ी है और वैश्विक व्यापार प्रणाली प्रभावित हुई है। इसके बावजूद ट्रम्प अपने फैसले पर अडिग हैं।